बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पेड़ पर फांसी के फंदे से झूलता मिला महिला का शव, इलाके में सनसनी

पेड़ पर फांसी के फंदे से झूलता मिला महिला का शव, इलाके में सनसनी

Jamuai : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां चकाई थाना क्षेत्र स्थित नक्सल प्रभावित कोझी गांव में एक महिला का पेड़ से लटका शव बरामद किया गया। घटना के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल व्याप्त है। पुलिस लाश को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के कोझी इलाके में आज सुबह कुछ ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे। उसी दौरान उनकी नजर एक पेड़ से लटके महिला के शव पर पड़ी। लोगों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।  

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना चकाई थाना को दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया। 

जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम चांदमुनी हेम्ब्रम है। उसी शादी 8 वर्ष पूर्व राजेश मरांडी के साथ हुई थी और दोनों से एक 3 वर्ष की बच्ची भी है। 

बताया जा रहा है कि पति से झगड़ा होने की वजह से वह पिछले कुछ माह अपने मायके कोझी गांव में ही रह रही थी। वही उसका पति फिलहाल तमिलनाडु में रहकर मजदूरी करता है। 

मृतिका के मायके वालों ने बताया कि बीती रात वह किसी से मिलने गई थी और वापस नही लौटी। परिजनों ने आशंका जताई है कि बीती रात ही किसी ने इसके साथ दुष्कर्म किया और हत्या कर शव को पेंड से लटका कर फरार हो गया। 

फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनो पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है।  जमुई से वृजमोहन भगत की रिपोर्ट

Suggested News