बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Crime News Delhi: महिलाएं अब कहीं नहीं सुरक्षित, राजधानी एक्सप्रेस में महिला से छेड़खानी, दिल्ली से धनबाद आ रही थी युवती

Crime News Delhi:  महिलाएं अब कहीं नहीं सुरक्षित, राजधानी एक्सप्रेस में महिला से छेड़खानी, दिल्ली से धनबाद आ रही थी युवती

दिल्ली: दिल्ली दिलवालों की लेकिन अब तो चरित्रहीनो की हो गयी है ये हम नहीं ये घटना इस बात का   परिचय दे रही है. नई दिल्ली-सियालदह राजघानी एक्सप्रेस में दिल्ली से गया आ रहे एक युवक को महिला यात्री से छेड़खानी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया. पीड़ित महिला यात्री दिल्ली से धनबाद आ रही थी. दोनों यात्री कोच संख्या ए-थ्री में सफर कर रहे थे.

पीड़ित महिला यात्री का बर्थ 22 तथा आरोपित यात्री अशोक कुमार बंसल का बर्थ 11 पर आरक्षित था.रेल सूत्रों ने बताया कि रविवार की रात रास्ते में मिर्जापुर स्टेशन के पास अशोक कुमार बंसल द्वारा महिला यात्री से छेड़खानी किये जाने पर महिला यात्री ने हो हल्ला की. इस घटना को लेकर कोच के अन्य यात्रियों ने आरोपित अशोक कुमार बंसल को पकड़ लिया तथा इसकी सूचना कोच अटेंडेंट को दिया. 

जानकारी के मुताबिक डीडीयू स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के बाद आरपीए़फ व जीआरपी कोच में पहुंचकर मामले की जानकारी ली. पीड़ित यात्री से लिखित आवेदन लेकर छेड़खानी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक यमुना विहार नई दिल्ली का रहने वाला है. ऐसे लोग ये परिचय देतें हैं दिल्ली के कण-कण में ठडक है.  



Suggested News