बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोहब्बत के इजहार के लिए युवक ने शहर में लगवाई बड़ी बड़ी होर्डिंग, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

मोहब्बत के इजहार के लिए युवक ने शहर में लगवाई बड़ी बड़ी होर्डिंग, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

N4N DESK : मोहब्बत में लोग क्या नहीं कर जाते है। कभी समाज के खिलाफ जाकर एक दूसरे के हो जाते हैं तो कभी जाति, धर्म और हैसियत की सारी हदें पार कर जाते हैं। ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के कन्नौज में सामने आया है, जहाँ एक प्रेमी ने अपने मोहब्बत का इजहार करने के लिए अनोखा कारनामा कर दिखाया है। उसकी दीवानगी देखकर लोग भी हैरान है। जिसकी चर्चा आज पूरे शहर में हो रही है। 

दरअसल युवक ने अपने प्रेम का इजहार करने के लिए होर्डिंग का शहर लिया है। शहर में कई जगहों पर उसने नगर पालिका की बड़ी होर्डिंग लगवाई है। जिसपर उसने अपने प्रेम का इजहार किया है। पुरे शहर में गुलाबी रंग की होर्डिंग लगायी गयी है। जिसपर प्रेमी ने लिखवाया था 'मैरी मी ऐश्वर्या'। 

अजीब किस्म के इस आशिक ने होर्डिंग के जरिए अपनी प्रेमिका को शादी के लिए प्रपोज किया। पूरी होर्डिंग इंग्लिश में लिखी थी। छोटे अक्षरों में लिखा, जिस दिन मैंने आपको पहली बार देखा था। मैं उसी दिन से आपका हो गया था, मैं आपसे वादा कर हूं की मैं आपके साथ अपनी आखिरी सांस तक रहूंगा, चाहें कुछ भी हो जाए। 

हालाँकि सड़क किनारे लगे इस होर्डिंग को आने जाने वाले लोग निहारते रहे। इस बीच कई लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और होर्डिंग को हटवा दिया है। लेकिन होर्डिंग कब और किसने लगवाया है। इसकी जानकारी जुटाने में पुलिस लगी हुई है। 

Suggested News