बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से हुआ जख्मी

गोपालगंज में अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से हुआ जख्मी

GOPALGANJ : जिले के बेलवनवा गांव के पास अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार धक्का मार दिया। धक्का लगते ही दोनों युवक मौके पर गिर गए। जिसमें एक युवक की  मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। जख्मी युवक को पुलिस ने तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने बेहतर ईलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान छपरा जिले के मसरख तरैया गांव निवासी राजकुमार शर्मा के बेटा चंदन कुमार शर्मा के रूप में की गई है।

घटना के संदर्भ में बताया जाता हैं की मृतक चंदन कुमार बाइक पर सवार होकर अपने दोस्त चकिया गांव निवासी विवेक सिंह के साथ कुचायकोट से अपने घर मसरख तरैया जा  रहा था। इसी बीच जैसे ही वह बेलवनवा गांव के पास पहुंचा ही था की तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार धक्का मार दिया और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में बाइक सवार चंदन की मौत हो गई। जबकि विवेक बुरी तरह  जख्मी होकर सड़क किनारे तड़प रहा था। 

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी विवेक को ईलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने उसे बेहतर ईलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार शुरू की गई। लेकिन स्थिति में सुधार ना होते देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए पटना  पीएमसीएच रेफर कर दिया। जबकि बाइक सवार चंदन के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और उसकी पहचान कराकर परिजनो को सूचित किया गया। 

जिसके बाद सूचना पाकर पहुंचे परिजनो में कोहराम मच गया। वही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौप दिया है। बताया जाता है की मृतक युवक तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। जो चेन्नई में धागा मिल में काम करता था। पिछले 15 मार्च को वह अपने घर आया था। 9 अप्रैल को वापस चेन्नई जाने वाला वाला था। फिलहाल उसकी मौत होने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News