बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चाणक्य के ये 10 गुण अपनाकर आप बन जाएंगे किंग, सफलता चूमेगी पैर

आज के समय पर हर किसी को जल्दी से सफल होना, अमीर होना पसंद है। इसके लिए लोगों को जो अपनाना पड़े वो करते हैं। इसी से जुड़ी चीजें आचार्य चाणक्य ने बात बताई है।

चाणक्य के ये 10 गुण अपनाकर आप बन जाएंगे किंग, सफलता चूमेगी पैर

देश के सबसे प्रसिद्ध और 20वीं सदी के सबसे बड़े आचार्य चाणक्य की नीति आज भी कई युवाओं के लिए सफलता का मूल मंत्र है। उनकी बताई बातों को अपने जीवन में अपनाकर युवा कम समय में खुद को एक बड़े पैदान पर पहुंचा देते है। ऐसे में आईए आज उनके ऐसे नीति और सिद्धांत को समझते है जिससे अगर आपके पास कोई रास्ता नहीं बचेगा फिर भी आप सयंम रख अपने आप को मुसीबत से भी निकाल सकते और खुद को सफल भी बना सकते है। चाणक्य ने इसके लिए 10 नई नीति बताई है। 


दरअसल, चाणक्य नीति के अनुसार सफल जीवन के लिए आत्म- नियंत्रण और संयम अत्यधिक महत्वपूर्ण होते हैं। इन गुणों का पालन करने से व्यक्ति जीवन के विभिन्न पहलुओं में सफलता प्राप्त कर सकता है। उनके अनुसार 10 जगहें हैं जहां आत्म-नियंत्रण और संयम जरूरी हैं। जिसका पालन व्यक्ति को अपने जीवन के हर पहलू में सफलता की ओर ले जाता है। और उसे कभी असफलता नहीं मिलती। चाणक्य नीति में कहा गया है कि व्यक्ति को सोच- समझकर बोलना चाहिए। बिना विचार के बोले गए शब्द भविष्य में पछतावे का कारण बन सकते हैं। अनावश्यक खर्चों पर संयम रखना और भविष्य के लिए बचत करना सफलता का एक प्रमुख सूत्र है।


वहीं, समय की महत्ता को पहचानते हुए उसका सदुपयोग करना, आलस्य से दूर रहना और समय पर कार्य करना सफलता के लिए आवश्यक है। चाणक्य नीति के अनुसार क्रोध को नियंत्रित रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि क्रोध अक्सर व्यक्ति को गलत निर्णय लेने पर मजबूर कर देता है। संयमित व्यक्ति कभी प्रलोभनों में नहीं पड़ता और यह उसके लिए जीवन में स्थिरता और सुरक्षा लाता है। नैतिकता और ईमानदारी के साथ जीवन में संयम से चलने वाले लोग ही समाज में सम्मान और सफलता प्राप्त करते हैं। रिश्तों में संयम रखना, भावनाओं को नियंत्रित करना और धैर्यपूर्वक संवाद करना व्यक्ति को सफल बनाता है। 


वहीं, उन्होंने बताया है कि स्वस्थ शरीर और मन के लिए खान-पान में संयम जरूरी है। अतिशय भोजन से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर हो सकता है। चाणक्य नीति बताती है कि व्यक्ति को अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए धैर्य और संयम बनाए रखना चाहिए। जल्दीबाजी में गलत कदम उठा लेने से सफलता कठिन हो सकती है। संकट के समय संयम और धैर्य से काम लेना महत्वपूर्ण है, क्योंकि हड़बड़ी में लिए गए निर्णय हानिकारक हो सकते हैं।

Editor's Picks