बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रोहतास और गया में एक दर्जन झोपड़ियाँ में लगी भीषण आग, लाखों की सम्पत्ति जलकर हुई राख

रोहतास और गया में एक दर्जन झोपड़ियाँ में लगी भीषण आग, लाखों की सम्पत्ति जलकर हुई राख

SASARAM : जिले में नोखा थाना क्षेत्र के विशनपुरा गांव में आग लगने से झोपड़ीनुमा 11 घर जलकर राख हो गए। बताया जाता है कि ज्यादातर घर मिट्टी तथा झोपड़ी के थे। आग लगने का सही कारण पता नहीं चल सका है। लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि जाड़े के कारण अलाव जलाया गया था। संभवत: उसी से आग फैली होगी। 

स्थानीय लोगों की मदद से किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक गरीबों के 11 घर जलकर राख हो गए। ज्यादातर पीड़ित महादलित परिवार के लोग हैं। इन लोगों को आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। घर का सभी सामान जल का राख हो गया है। यहां तक की अनाज एवं घर में रखें रूपए पैसे भी जलकर बर्बाद हो गए।

वहीँ गया जिला के डोभी प्रखंड अंतर्गत नदरपुर पंचायत के खपीया निवासी बीरू मिस्त्री का गुमटी में लगी आग से 50 हजार के सम्पत्ति जल कर खाक हो गयी। पंडित बीरू मिस्त्री ने बताया कि हम शाम को दुकान बंद कर गए थे। अहले सुबह जानकारी मिली कि गुमटी में आग लग गई है। जब मौके पर पहुंचे तब तक पूरी तरह से गुमटी जलकर खाक हो गया। 

गौरतलब है कि बीरू मिस्त्री शारीरिक रूप से विकलांग है।  किसी प्रकार गुमटी से अपने रोजी रोटी चलाता है। लेकिन गुमटी जलने से उसके सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। हालांकि गुमटी में आग कैसे लगी। इसका कोई पता नहीं चला है। पीड़ित ने यह भी बताया कि यह किसी की साज़िश है।

सासाराम से रंजन के साथ गया से मनोज की रिपोर्ट

Suggested News