बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी में पछुआ हवा से दर्जनों घरों में लगी भीषण आग, रूपये, गहने और जानवर के साथ लाखों की सम्पत्ति जलकर हुई राख

मोतिहारी में पछुआ हवा से दर्जनों घरों में लगी भीषण आग, रूपये, गहने और जानवर के साथ लाखों की सम्पत्ति जलकर हुई राख

MOTIHARI : जिले के सुगौली प्रखंड के पँजिआरवा पंचायत के वार्ड नं 6 में अचानक लगी आग से एक दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए। फायर बिग्रेड की टीम और ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। पछिया हवा के कारण आग लगते ही इतनी तेज लपट निकलने लगी कि अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते दर्जनों घर आग में स्वाहा हो गए। आग में लगभग एक दर्जन से अधिक घर जलकर स्वाहा हो गये। वही घर में रखे कपड़ा ,अनाज सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गया। सूचना पर सीओ व पुलिस पहुंचकर कार्रवाई में जुटे है।

अचानक लगी आग में ग्रामीणों के अनुसार पँजिआरवा निवासी राजू पासवान, शंभु पासवान, सुमंत पासवान, नन्हर पासवान, श्रवण पासवान, चंद्रदेव पासवान, भूषण पासवान, पुण्यदेव पासवान, अमेरिका पासवान, द्वारिका पासवान, मुन्नी राम, सुरेश राम, चन्देश्वर पासवान का अर्धपक्का व फुस का मकान सहित ,कपड़ा,अन्नाज सहित कई घरेलू समान जलकर राख हो गया। घटना गुरुवार की दिन के करीब एक बजे की है। 

बताया जाता है कि दोपहर में एक घर मे अचानक आग लगी तो घर के लोगों में अफरातफरी मच गई। एक घर से निकली आग करीब एक दर्जन से ज्यादा घरों को अपने चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि लोगो को करीब जाने में दिक्कत हो रही थी। देखते ही देखते लगभग एक दर्जन से अधिक घर धू-धू कर जल गया। कई लोगो ने शादी ब्याह के लिए रुपया जमा किया था और महंगी सामग्री को खरीदकर रखा था। 

अग्नि पीड़ित लोगों ने बताया कि घर में रखी सारी सामग्री, नगद रुपया, गहना, जानवर सहित घर के सारे सामान आग की लपटे में जलकर राख हो गए। अगलगी की सूचना पर अंचलकर्मी ने अगलगी स्थल पर पहुंच कर आग से हुई क्षति का रिपोर्ट लिया। जिसके बाद उन्होंने बताया कि विभागीय नियमों के अनुसार अग्निपीड़ित को उपलब्ध सहायता राशि उपलब्ध करायी जायेगी।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News