बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'निर्दोष लोगों की हत्या करती है बिहार सरकार', छुट्टी से लौटे तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, नीतीश सरकार पर लगाया अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप

'निर्दोष लोगों की हत्या करती है बिहार सरकार',  छुट्टी से लौटे तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, नीतीश सरकार पर लगाया अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप

PATNA: बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन बेखौफ अपराधी एक के एक अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीं आपराधिक घटनाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार बिहार सरकार को घेर रहे हैं। तेजस्वी आए दिन ट्विटर पर क्राइम बुलेटिन जारी कर सरकार को घेरते हैं। एक बार फिर तेजस्वी ने बीते दिन हुई दो बड़ी घटनाओं को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा है कि, बिहार सरकार निर्दोष लोगों की हत्या करती है। 

दरअसल, बीते दिन बिहार में अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया। दिनदहाड़ पूर्णिया में ज्वेलरी शोरुम से अपराधियों ने करीब 20 करोड़ के गहने की लूट की। वहीं बीते दिन ही बिहार में पुलिस का अमानवीय चेहरा भी सामने आया। पुलिस ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई की। पुलिस ने युवक को इतना पीटा की इसकी पेट की आंत बाहर आ गई। जिसके बाद से विपक्ष बिहार सरकार को घर रही है।

इसी कड़ी ने तेजस्वी यादव ने ट्विट कर कहा कि, पूर्णिया में ज्वेलरी शोरूम से सरकारी लुटेरों ने 𝟐𝟎 मिनट में 𝟐𝟎 करोड़ लूट लिए। सीतामढ़ी के पुपरी में पुलिस की वर्दी में पुलिस के गुंडों ने फ़ुरक़ान शेख को अकारण इतना पीटा कि उसकी पेट की आँत बाहर आ गयी।

उन्होंने कहा कि, नीतीश सरकार और उनकी भ्रष्ट पुलिस लुटेरों, अपराधियों, शराब माफिया और गुंडों को संरक्षण देती है तथा निर्दोष लोगों की हत्या करती है। बिहार में मुख्यमंत्री की अक्षमता एवं अरुचि तथा  प्रशासनिक अराजकता के कारण चहुंओर लूट, नकारापन, अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। कहीं कोई अधिकारी किसी की सुनने वाला नहीं है।

पटना से रंजन की रिपोर्ट

Suggested News