बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार ऑनलाइन सेवा देने में यूपी झारखंड से है पीछे, देश भर में अव्वल रहा यह राज्य

बिहार ऑनलाइन सेवा देने में यूपी झारखंड से है पीछे, देश भर में अव्वल रहा यह राज्य

PATNA: बिहार ऑनलाइन सेवा देने में 18वें स्थान पर है। वहीं हिन्दी भाषी राज्यों में बिहार से बेहतर प्रदर्शन एमपी, यूपी और झारखंड के हैं। दरअसल, सूचना तकनीकी के व्यापक होने के बाद देश के सभी राज्यों ने नागरिकों को दी जाने वाली सुविधा ऑनलाइन कर दी है।

'पेपरलेस इंडिया' बनाने की मुहिम को लेकर अमूमन सभी राज्यों ने सेवा प्रदत्त करने में पारदर्शिता लाई है। इससे किसी भी कागजात की सत्यता की जांच एक क्लिक पर की जा सकती है। सभी राज्यों में ऑनलाइन सर्विस को एक प्लेटफार्म पर नेशनल गवर्नमेंट सर्विसेज पोर्टल ने स्टोर किया है। पोर्टल को सभी राज्यों के एनआईसी से लिंकअप किया है।

वहीं पोर्टल के मुताबिक, ऑनलाइन सर्विस देने में गुजरात देश भर में अव्वल है। जबकि मणिपुर अंतिम पायदान पर है। ऑल इंडिया रैंकिंग में बिहार 18वें स्थान पर है। बिहार में 171 तरह की सेवा सरकार ऑनलाइन उपलब्ध करा रही है। वहीं हिन्दी भाषी राज्यों में बिहार से बेहतर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और झारखंड है।


Suggested News