बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में महिला को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार ने दिखाई मानवता, जख्मी होने के बाद पहुँचाया अस्पताल, इलाज के दौरान हुई मौत

गोपालगंज में महिला को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार ने दिखाई मानवता, जख्मी होने के बाद पहुँचाया अस्पताल, इलाज के दौरान हुई मौत

GOPALGANJ : जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दीघवा दुबौली गाँव के पास अनियंत्रित बाइक सवार ने सड़क पार कर रही एक महिला को जोरदार धक्का मार दिया। इसके बाद जख्मी महिला को बाइक  सवार ने तत्काल ईलाज के लिए  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 

जहां डॉक्टर ने स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए गोपालागंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। वही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दी है। मृतका की पहचान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरी गांव निवासी महेश दास के पत्नी 45 वर्षीय ज्योति देवी के रूप में की गई है।

घटना के संदर्भ में बताया जाता है की मृतका अपने पति महेश दास के साथ प्रखंड कार्यालय में जमीन के रसीद कटवाने गई थी। वापस अपने घर लौटने के दौरान वह सड़क पार कर रही थी। तभी एक अनियंत्रित सवार ने उसे जोरदार धक्का मार दी। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई। 

हालांकि बाइक सवार ने मानवता का परिचय देते हुए जख्मी महिला को तत्काल ईलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते बेहतर ईलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। लेकिन सदर अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनो में कोहराम मच गई है। परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News