बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गांव चलो अभियान में बिहार के 45 हजार गांव और 268 नगर पंचायत में प्रवास करेंगे भाजपा के नेता और कार्यकर्ता

गांव चलो अभियान में बिहार के 45 हजार गांव और 268 नगर पंचायत में प्रवास करेंगे भाजपा के नेता और कार्यकर्ता

PATNA : भाजपा का गांव चलो अभियान के तहत बिहार के 45 हजार गांव और 268 नगर पंचायत के अधिकांश मतदान केंद्रों तक भाजपा के नेता और कार्यकर्ता पहुंचेंगे और 24 घंटे तक प्रवास करेंगे। 

बिहार में गांव चलो अभियान के संयोजक और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने आज बताया कि इस अभियान को लेकर लगभग सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि  प्रदेश के गांवों में प्रवास करने वाले पदाधिकारियों की सूची तैयार कर ली गई है तथा कार्यकर्ताओं की सूची भी एक दो दिन में तैयार कर ली जाएगी।

श्री सिंह ने कहा कि इस अभियान के तहत 50 हजार से अधिक नेता और कार्यकर्ता प्रदेश के 45 हजार गांवों  के मतदान केंद्रों पर 24 घंटे के प्रवास में रहेंगे और लोगों के बीच जाएंगे।

 इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी  के गरीब कल्याण के लिए किए गए कार्यों की धरातल पर जानकारी लेंगे और उसका पूरा फीडबैक लेंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत भाजपा के कार्यों और मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर - घर पहुंचाया जाएगा।

Suggested News