बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार पटना आ रही हैं द्रौपदी मुर्मू, तीन दिवसीय दौरे को लेकर जानें पूरा कार्यक्रम

राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार पटना आ रही हैं द्रौपदी मुर्मू, तीन दिवसीय दौरे को लेकर जानें पूरा कार्यक्रम

PATNA: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे परआज बिहार आ रही है।  इन तीन दिनों में राष्ट्रपति का कई प्लान है।इस दौरान राष्ट्पति बिहार दौरे के दौरान चौथे कृषि रौड मैप का उद्घाटन करेंगी। साथ ही गया और मोतिहारी में भी राष्ट्रपति का कार्यक्रम है। दरअसल, गया और मोतिहारी में द्रौपद्री मुर्मू दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। वहीं बिहार सरकार ने राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। 

राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार बिहार आ रहीं  महामहिम द्रोपदी मुर्मू राष्ट्रपति आज को पटना एयरपोर्ट पर वायुसेना के विशेष विमान से उतरेंगी। जहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री उनका स्वागत करेंगे। जिसके बाद वह राजभवन जाएंगी। 18 और 19 को राष्ट्रपति राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। पहले दिन राष्ट्रपति के आगमन पर राजभवन में रात्रि भोज का आयोजन किया जाएगा। भोज में शामिल होने के लिए राजभवन की ओर से निमंत्रण पत्र भी गणमान्य को भेजा जा रहा है। राष्ट्रपति के के लिए शानदार भोज की तैयारी की जा रही है।

कृषि रोड मैप का करेंगी उद्घाटन

गौरतलब हो कि18 को राष्ट्रपति बिहार के चौथे कृषि रोडमैप का विधिवत शुभारंभ करेंगी। यह कार्यक्रम पटना के बापू सभागार में होगा। बुधवार को बापू सभागार में 2000 किसान व 900 जीविका दीदी समेत 5000 लोग शामिल होंगे। जेपी गोलंबर से बापू सभागार तक कृषि प्रगति से संबंधित जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। इसी दिन राष्ट्रपति पटना साहिब तख्त श्रीहरमंदिर में मत्था टेकने भी जाएंगी।

यह है पूरा कार्यक्रम

 बिहार यात्रा के दौरान राष्ट्रपति दो केंद्रीय विश्वविद्यालय और पटना एम्स समेत कुल तीन दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी ।द्रौपदी मुर्मू 18 अक्टूबर को पटना पहुंच रही हैं और कृषि कैबिनेट कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद 19 अक्टूबर को राष्ट्रपति पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।

 यात्रा के अंतिम चरण में राष्ट्रपति 20 अक्टूबर को दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय गया के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 09:45 बजे राष्ट्रपति भवन से प्रस्थान करेंगी और सुबह 10:00 बजे पालम एयरपोर्ट पहुंचेंगी।


पटना में कार्यक्रम

राष्ट्रपति 10.10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होगी. एक घंटा 15 मिनट के हवाई यात्रा के बाद राष्ट्रपति 11:25 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगी। जहां पटना एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा. 11:40 पर राष्ट्रपति पटना एयरपोर्ट से ज्ञान भवन के लिए रवाना होंगी. 11:50 पर राष्ट्रपति का काफिला ज्ञान भवन पहुंचेगा. 12:00 बजे से 1:00 तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी ज्ञान भवन में होगी. राष्ट्रपति चौथे कृषि रोड मैप का उद्घाटन करेंगीष

तख्त श्री हरमंदिर भी जाएंगी द्रौपदी मुर्मू: 01:10 बजे राष्ट्रपति राजभवन पहुंचेंगी और राजभवन में भोजन करने के बाद 4:00 बजे राष्ट्रपति राजभवन से तख्त श्री हरमंदिर के लिए रवाना होंगी. 04:20 बजे राष्ट्रपति जी का काफिला पटना सिटी पहुंचेगा. आधे घंटे तक तख्त श्री मंदिर में रहने के बाद राष्ट्रपति 5:00 बजे राजभवन के लिए रवाना हो जाएंगी और 5:20 पर उनका काफिला राजभवन पहुंचेगा।

मोतिहारी में कार्यक्रम

19 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पटना एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी और 1 घंटे की हवाई यात्रा के बाद राष्ट्रपति 10:15 बजे पुलिस लाइन / गांधी मैदान हेलीपैड पहुंचेंगी. राष्ट्रपति 10:35 बजे हेलीकॉप्टर के जरिए  महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी पहुंचेंगी। 

महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी में कार्यक्रम - 10:45 से 11:45 तक चलने वाली कन्वोकेशन कार्यक्रम में राष्ट्रपति मौजूद रहेंगी. राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर के जरिए 11:55 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगी और फिर 1 घंटे की हवाई यात्रा के बाद 1:15 पर राष्ट्रपति पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगी. 01:20 पर राष्ट्रपति पटना राजभवन में मौजूद रहेंगी. 04:45 बजे से लेकर 5:15 बजे तक राजभवन में कुछ गणमान्य लोगों से उनकी मुलाकात होगी. 05:35 बजे पर राष्ट्रपति पटना एम्स पहुंचेंगी. 05:45 से 06:35 बजे तक राष्ट्रपति एम्स में होने वाले कन्वोकेशन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी और फिर उसके बाद सड़क मार्ग के द्वारा फिर 06:50 बजे राजभवन पहुंचेंगी.

20 अक्टूबर का कार्यक्रम

 20 अक्टूबर को राष्ट्रपति आधे घंटे के लिए 9:00 से लेकर 9:30 बजे तक कुछ लोगों के साथ मुलाकात करेंगी और फिर 09:40 बजे राजभवन के अंदर वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी. 10:05 बजे पटना एयरपोर्ट से राष्ट्रपति गया के लिए रवाना होंगी और 10:45 पर द्रौपदी मुर्मू गया पहुंचेंगी.


महाबोधि मंदिर में दर्शन करेंगी महामहिम - 11:20 से 11:50 बजे तक राष्ट्रपति महाबोधि मंदिर में दर्शन करेंगी और फिर उसके बाद 12:30 बजे पर दक्षिण बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी पहुंचेंगी. 02:45 से 03:45 बजे तक राष्ट्रपति केंद्रीय विश्वविद्यालय के कन्वोकेशन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी और फिर 4:25 बजे गया एयरपोर्ट पहुंचेंगी. राष्ट्रपति 6:10 पर पालम एयरपोर्ट पहुंचेगी और फिर 6:35 पर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन पहुंचेगी. ।





Suggested News