बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत के बाद नेपाल ने भी टिक टॉक पर लगाया बैन, सामाजिक शांति के लिए बताया खतरा

भारत के बाद नेपाल ने भी टिक टॉक पर लगाया बैन, सामाजिक शांति के लिए बताया खतरा

N4N DESK : भारत में कभी टिक टॉक काफी फेमस एप हुआ करता था। जिस अपना वीडियो शेयर कर लोग अच्छी कमाई कर रहे थे। लेकिन भारत ने 2020 में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा दिया था। तब भारत सरकार ने 59 चीनी स्वामित्व वाले ऐप पर कार्रवाई की थी। इससे बाइटडांस को भारत से करारा झटका लगा था। भारतीय सरकार ने तब दावा किया था कि टिकटॉक गुप्त रूप से उपयोगकर्ताओं के डेटा को भारत के बाहर के सर्वर तक पहुंचा रहा था।  

अब भारत के पडोसी देश नेपाल ने भी बड़ा कदम उठाते हुए चीनी कंपनी टिक टॉक पर बैन लगा दिया है। नेपाल सरकार की ओर से आधिकारिक बयान में कहा गया है कि देश की सामाजिक शांति को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। नेपाल ने ये फैसला लेते वक्त भारत, फ्रांस जैसे उन देशों का भी जिक्र किया है। जहां पर कई साल पहले ही टिक टॉक पर बैन लगा दिया गया।

जानकार मानते हैं कि टिक टॉक की वजह से कई संवेदशील जानकारी भी चीन तक पहुंच सकती है। उसी वजह से इस ऐप को बैन करने का फैसला हुआ है। नेपाल सरकार का कहना है कि पूर्ण रूप से इस ऐप को बैन होने में अभी ज्यादा टाइम लगेगा, लेकिन फैसला ले लिया गया है।

बता दें की टिक टॉक फ्री वीडियो शेयरिंग एप्लीकेशन है। जो YouTube की तरह ही एक Platform है जहाँ पर Video Upload करके पैसे कमाया जा सकता है। हालाँकि भारत में इस पर पूरी तरह बैन है।

Suggested News