बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर शराब कारोबारियों ने किया हमला, दारोगा को लगी गोली, पुलिस ने शराब माफिया को किया गिरफ्तार

गोपालगंज में छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर शराब कारोबारियों ने किया हमला, दारोगा को लगी गोली, पुलिस ने शराब माफिया को किया गिरफ्तार

GOPALGANJ : जिले के विश्वम्मभरपुर थाना क्षेत्र के दियारा इलाका स्थित सलेहपुर गांव के पास पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर शराब तस्कर को पकड़ने पहुंची। पुलिस को देख शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर ईट पत्थर से हमला कर दिया और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। जिससे एक गोली पुलिसकर्मी को लग गई। अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से जख्मी पुलिसकर्मी को तत्काल ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर द्वारा ईलाज किया गया। जख्मी पुलिसकर्मी की पहचान विश्वंभरपुर थाना में तैनात एएसआई सरोज कुमार के रूप में की गई।

दरअसल इस संदर्भ में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए विशम्भपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार द्वारा शराब बरामदगी के लिए छापामारी किया जा रहा था। इसी क्रम में देर रात गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि एक चार पहीया वाहन से शराब लेकर शराब तस्कर सलेहपुर के रास्ते जा रहा है। 

प्राप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ शराब तस्करों के पीछा किया। लेकिन तस्करों द्वारा ईंट पत्थर से हमला कर दिया गया। वही तस्करो ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। जिससे एक गोली एएसआई सरोज कुमार के दाहिने हाथ में लग गई।  जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां  उसका इलाज कराया गया। 

साथ ही इस केस में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उप्र के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान थाना क्षेत्र के अहिरौली दान निवासी नंदलाल सिंह के बेटा शराब माफिया गुड्डू सिंह को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शराब माफिया के ऊपर कई केस पूर्व से दर्ज है। अन्य अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News