बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया से हम संरक्षक जीतनराम मांझी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, घोषणा होते ही कर दिया बड़ा एलान, कहा- मेरे टक्कर में कोई नहीं

गया से हम संरक्षक जीतनराम मांझी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, घोषणा होते ही कर दिया बड़ा एलान, कहा- मेरे टक्कर में कोई नहीं

GAYA: बिहार एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है। वहीं अब एनडीए के घटक दल अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम पार्टी ने गया से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। गया से पूर्व मुख्यमंत्री और हम सुप्रीमो जीतनराम मांझी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है। वहीं गया से एनडीए के उम्मीदवार बनाए जाने के बाद जीतनराम मांझी ने बड़ा बयान दिया है। जीतनराम मांझी ने दावा किया है कि गया से वो ही चुनाव जीतेंगे और केंद्रीय मंत्री बनेंगे। साथ ही उन्होंने कहा है कि चुनाव जीतने के बाद वो अयोध्या जाएंगे और रामलला की दर्शन करेंगे। 

दरअसल, गया संसदीय क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने आज बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि चुनाव जीतने के बाद वह अयोध्या जाएंगे प्रभु श्री राम का दर्शन करने। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश मिश्रा के कहने पर वे मंदिर में पूजा पाठ करने गए थे। लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि उनके निकलने के बाद मंदिर को धोया गया। यह अलग बात है, लेकिन भगवान में उनकी पूरी आस्था है। 

मांझी ने कहा कि राजद प्रत्याशी कुमार सर्वजीत से उन्हें कोई टक्कर नहीं मिल रहा है क्योंकि गया के लोग जानते हैं कि अगर हम चुनाव जीते तो पीएम मोदी के द्वारा मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। मांझी ने कहा कि अभय कुशवाहा को पार्टी छोड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। कुशवाहा को ऐसा नहीं करना चाहिए था। क्योंकि नीतीश कुमार ने उन्हें बहुत सम्मान दिया था।

बता दें कि, गया से जीतनराम मांझी एनडीए के उम्मीदवार होंगे। वहीं राजद की ओर से गया से कुमार सर्वजीत चुनाव लड़ेंगे। वहीं जीतन राम मांझी ने कहा है कि उनका कुमार सर्वजीत से कोई मुकाबला नहीं है। गया से मांझी ही चुनाव जीतेंगे। मालूम हो कि, लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो चुकी है। बिहार में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल हो होगा। वहीं 4 जून को मतगणना होगी। गया मे पहले चरण में चुनाव होगी। दरअसल, बिहार में पहले चरण में 19 अप्रैल को गया, औरंगाबाद, नवादा और जमुई में मतदान होगा।    

गया से संतोष की रिपोर्ट

Suggested News