बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के लोगों सतर्क, सचेत और सावधान रहे, यहां कहीं भी, कभी भी किसी को भी गोली मारी जा सकती है..., बढ़ते अपराध पर तेजस्वी ने किया सरकार पर बड़ा हमला

बिहार के लोगों सतर्क, सचेत और सावधान रहे, यहां कहीं भी, कभी भी किसी को भी गोली मारी जा सकती है..., बढ़ते अपराध पर तेजस्वी ने किया सरकार पर बड़ा हमला

PATNA : लोकसभा चुनाव के बाद बिहार में अपराधिक मामलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। न सिर्फ पटना, बल्कि प्रदेश के सभी जिलों से लगातार हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में विपक्ष अब लगातार प्रदेश के खराब हो रही कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर हमलावर है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तो बिहार के लोगों को सतर्क, सचेत और सावधान रहने की नसीहत तक दे डाली है।

उन्होंने पिछले कुछ दिनों में सिर्फ पटना में हुए अपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए लिखा है कि बिहार में सरेराह सरेआम सत्ता संरक्षित अपराधियों के द्वारा कहीं भी, कभी भी किसी को भी गोली मारी जा सकती है। चाकू और बंदूक़ दिखा छिनतई और लूटपाट की जा सकती है। साथ ही उन्होंने पूछा है कि बिहार में 2005 के पहले खराब कानून व्यवस्था का रट्टा लगानेवाले लोग वर्तमान अपराध पर अपनी आंखे क्यों बंद किए हुए हैं। तेजस्वी ने पूछा है कि इन अपराधियों को किसका संरक्षण मिल रहा है।

तेजस्वी ने बढ़ते अपराध को लेकर लंबा पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है

"प्रिय बिहारवासियों,

सतर्क, सचेत और सावधान!

बिहार में सरेराह सरेआम सत्ता संरक्षित अपराधियों के द्वारा कहीं भी, कभी भी किसी को भी गोली मारी जा सकती है। चाकू और बंदूक़ दिखा छिनतई और लूटपाट की जा सकती है।

जंगलराज के बारे में टेलीप्राम्प्टर से रटे-रटाए भाषण पढ़ने वाले प्रधानमंत्री जी, 2005 से पूर्व के इतिहास में जी कर वर्तमान की निर्मम व रिकॉर्डतोड़ आपराधिक घटनाओं पर आँखें मूँदने व चुप्पी साधने वाले मुख्यमंत्री जी और बयानवीर उपमुख्यमंत्रियों एवं मंत्रियों से पूछना चाहता हूँ कि इस जानलेवा गोलीबारी, बमबारी, छिनतई, लूटपाट और हत्याओं वाले कथित मंगलराज का रहनुमा कौन है? अगुआ कौन है और वारिस कौन है?

केवल पटना (बिहार की राजधानी) में ही फायरिंग और गोलीबारी की ताजा घटनाएं:-

👉जयप्रकाश नगर में फायरिंग।

👉मोकामा में गोली मारकर किया घायल।

दीघा में दो युवतियों को चाकू मारा।

👉दीघा में गोली मारकर किया घायल

बिहटा में होमगार्ड जवान को मारी गोली।

फुलवारीशरीफ में गोली चली।

👉जेठुली में दो पक्षों में हुई थी फायरिंग।

👉मसौढ़ी में युवक को गोली मारी, हुआ घायल।

केवल पटना में ही छिनतई, बैंकलूट और राहगीरों से लूटपाट की घटनाएं

👉बिहटा में बैंक से 14 लाख की लूट।

👉बाढ़ थाना क्षेत्र में 12 हजार की छिनतई।

👉कंकड़बाग में डिलीवरी ब्वाय से लूट।

👉धनरुआ में युवक से एक लाख की लूट।

👉गौरीचक में चाकू के बल पर लूटपाट।

👉रूपसपुर में यात्री से लूटे 15 हजार।

👉पत्रकारनगर और गांधी मैदान में दो लोगों से लूट।

👉कोतवाली थाना क्षेत्र में युवक से छीनी चेन।

👉गांधी मैदान थाना क्षेत्र में छात्र से मोबाइल लूट।

👉बख्तियारपुर में 1.28 लाख और मोबाइल लूट।

👉रूपसपुर में महिला से छीनी चेन।

नोट:- ये फायरिंग, छिनतई, बैंकलूट और राहगीरों से लूटपाट की घटनाएँ केवल अकेले पटना की है।
विशेष नोट:- संपूर्ण बिहार की आपराधिक वारदातों को संलग्न करूँगा और बताऊँगा तो बिहार के अपराध का वर्णन करने के लिए आपको कोई “विशेषण” नहीं मिलेगा।"


Suggested News