बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, महाबोधि मंदिर में किए भगवान बुद्ध के दर्शन, सीयूएसबी के 103 छात्र-छात्रों को देंगी गोल्ड मेडल

गया पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, महाबोधि मंदिर में किए भगवान बुद्ध के दर्शन, सीयूएसबी के 103 छात्र-छात्रों को देंगी गोल्ड मेडल

GAYA: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। आज बिहार में उनका तीसरा दिन का दौरा यानी आखिरी दिन है। इस दौरान पटना से विदा लेकर राष्ट्रपति गया पहुंची गई हैं। यहांं राष्ट्रपति बतौर मुख्य अतिथि दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हो रही हैं। 

मिली जानकारी अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गया पहुंच गई हैं। यहां पहुंचकर उन्होंने महाबोधि मंदिर जाकर भगवान बुद्ध के दर्शन किए। बता दें कि, राष्ट्रपति पहली बार विश्वविद्यालय के विजिटर (कुलाध्यक्ष) के रूप में दीक्षांत समारोह में भाग ले रही हैं। 

जिसे लेकर सीयूएसबी के कुलपति प्रोफेसर कामेश्वर नाथ सिंह ने कहा कि, आज विश्वविद्यालय और पूरे मगध क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। हम स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर पर 1142 उत्तीर्ण छात्रों को स्वर्ण पदक और डिग्री प्रदान करने के लिए समान रूप से उत्साहित हैं। जानकारी अनुसार तीसरे दीक्षांत समारोह में कुल 1142 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी। इनमें 103 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। गोल्ड मेडलिस्ट में 66 छात्राएं हैं। कार्यक्रम को लेकर यूनिवर्सिटी प्रबंधन में काफी उत्साह है। प्रबंधन द्वारा कार्यक्रम को लेकर पूरी ताकत झोंक दी गई है। यूनिवर्सिटी प्रांगण में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

कार्यक्रम को लेकर यूनिवर्सिटी के प्रांगण में विशाल पंडाल बनाया गया है। इस पंडाल में लोगों का आना शुरू हो गया है। जिन लोगों को पास निर्गत किया गया है, वही लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। पंडाल के अंदर बड़ा सा मंच बनाया गया है, जहां पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, यूनिवर्सिटी के कुलपति कामेश्वर नाथ सिंह सहित कई लोग विराजमान होंगे। 

Suggested News