बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार सरकार का काम देख जंगलराज के युवराज का फट रहा कलेजा, भाजपा ने तेजस्वी पर किया तीखा प्रहार

बिहार सरकार का काम देख जंगलराज के युवराज का फट रहा कलेजा, भाजपा ने तेजस्वी पर किया तीखा प्रहार

PATNA: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता  प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा कि बिहार विकास की पटरी पर तेज गति से दौड़ रहा है और 'विकसित भारत' बनाने में बिहार बड़ी भागीदारी निभायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए एनडीए सरकार युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। बिहार निवेश प्रोत्साहन पर्षद ने राज्य में 88 नयी औद्योगिक इकाइयों के निवेश प्रस्तावों की प्रथम स्वीकृति दी है। इसमें  प्रदेश में 916 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। उनमें दो करोड़ रुपये से कम लागत वाली 37 इकाइयां हैं, इसमें 36 करोड़ 22 लाख रुपये का निवेश होगा।दो करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 49 इकाइयां हैं, इसमें 880 करोड़ का निवेश संभावित है। 

भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार की प्रगति देखकर पूरा देश अभीभूत है।  लेकिन, जंगल राज के 'युवराज का कलेजा' फट रहा है। इसलिए वे अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। कानून -व्यवस्था की बात कर रहे हैं। लालू परिवार का कोई व्यक्ति जब कानून व्यवस्था की बात करता है, तो इससे बड़ा झूठ और मजाक कुछ नहीं हो सकता। बिहार में उपद्रवियों को किससे सह मिलता है, यह अब सार्वजनिक हो चुका है। सही मायने में राजद की पहचान राजनीतिक दल से अधिक उपद्रवियों के दल रूप में है। कहा कि अभी, तो विकास का यह सिर्फ ट्रेलर है, विकास का पूरा स्वरूप देखते ही विपक्षी दलों के नेता कौमा में चले जाएंगे।

Suggested News