बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'घर तो छिन ही गया ना', तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान पर साधा जोरदार निशाना, राजनाथ सिंह को भी नहीं छोड़ा

'घर तो छिन ही गया ना', तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान पर साधा जोरदार निशाना, राजनाथ सिंह को भी नहीं छोड़ा

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। सभी नेता एक-दूसरे के ऊपर सियासी बयानबाजी कर रहे हैं। पक्ष विपक्ष एक दूसरे के ऊप तीखे वार कर रहे हैं। साथ ही सभी पार्टी के नेता हर क्षेत्र में जाकर चुनावी प्रचार भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में पटना एयरपोर्ट से चुनावी प्रचार के लिए जा रहे तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर जोरदार निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि, रक्षा मंत्री मोदी जी को खुश करने के लिए बयान देते हैं लेकिन मुद्दे की बात नहीं करते हैं। वहीं चिराग पासवान पर हमला बोलते हुए कहा कि, चिराग 40 सीट जितने की बात करते हैं और अपना घर भी नहीं बचा पाए थे। 

पीएम को खुश करने के लिए देते हैं ऐसे बयान 

दरअसल, बीते दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बिहार के जमुई आए थे। जहां उन्होंने एनडीए प्रत्याशी अरुण भारती के लिए चुनाव प्रचार किया। जहां उन्होंने तेजस्वी यादव के नवरात्रि के दिन मछली खाते हुए वीडियो शेयर करने को लेकर कहा था कि, तेजस्वी यादव नवरात्रि के दिन इस तरह की वीडियो को शेयर कर सनातनी लोगों के भावनाओं को आहत पहुंचा रहे हैं। जिसको लेकर तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, "राजनाथ सिंह बड़े हैं, बुजुर्ग हैं अभिभावक हैं, हम उनकी सम्मान करते हैं, लेकिन वो ऐसा नहीं  बोलेंगे तो मोदी जी खुश कैसे होंगे? तो अपनी प्रासंगिकता बनी रहे इस लिए वो ऐसा बोलेंगे ही। 

रक्षामंत्री होकर भी नहीं किए मुद्दे की बात 

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि, कल वो (राजनाथ सिंह) बिहार आए थे, लेकिन उन्होंने भी मुद्दे की बात नहीं की। वो देश के रक्षा मंत्री हैं। अग्निवीर योजना से देश के नवजवान अघात हुए हैं, लेकिन उसको लेकर वो कुछ नहीं बोले हैं। मालूम हो कि, तेजस्वी यादव लगातार बीजेपी पर आरोप लगा रहे हैं कि बीजेपी के नेता इधर-उधर की बातें करती रहती है, लेकिन कभी मुद्दे की बात नहीं करती है। उन्होंने यह भी कहा है कि, भाजपा अगर मुद्दे की बात करे तो उसे 100 सीट भी नहीं मिलेगी। 

घर तो छिन गया ना...

वहीं चिराग पासवान को लेकर भी तेजस्वी यादव ने बड़ी बात कही है। तेजस्वी यादव ने पूछा गया कि चिराग पासवान ने कहा है कि एनडीए बिहार के 40 की 40 सीट पर चुनाव जीतेगी। बिहार की जनता पूर्ण बहुमत से एनडीए को चुनाव जीताएगी। और पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएगी। तो उन्होंने कहा कि, इसमें नया क्या है, इसमें नया क्या बोला हैं। पता चल जाएगा आने वाले दिन में, घर तो छिना ना गया। 

Suggested News