बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पति, पत्नी और वो ! पति के दूसरी महिला के साथ रहने पर पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका पर फेंका खौलता गर्म तेल, अस्पताल में चल रहा है इलाज

पति, पत्नी और वो ! पति के दूसरी महिला के साथ रहने पर पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका पर फेंका खौलता गर्म तेल, अस्पताल में चल रहा है इलाज

BHAGALPUR : भागलपुर में एक शख्स को दो नाव की सवारी करना महंगा पड़ गया। दरअसल पहली पत्नी ने दूसरी पत्नी के शरीर पर गर्म तेल डाल दिया। जिसके बाद उसके पूरे शरीर पर फोड़े हो गए। पति जब घर पहुंचा तो गंभीर स्थिति में दूसरी पत्नी को भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज चल रहा है।



मामला बांका जिले के चन्दन थाना क्षेत्र का है। घटना के संबंध में घायल के पति ने बताया कि दिल्ली में रहकर वह मजदूरी करता था। हाल में ही उसे दूसरी महिला से प्यार हो गया। जिसके बाद शादी के लिए उसे अपने घर ले आया। जहाँ दोनों की शादी नहीं हुई थी। 



पति ने बताया की दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। पहली पत्नी से कोई विवाद नहीं था। लेकिन उन्होंने गर्म तेल फेंक दिया। जिससे कि यह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी है। जिसका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। कहा की इलाज के बाद पहली पत्नी के ऊपर विधि संबंध कार्रवाई करवाएंगे। 



भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट

Suggested News