बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फांसी पर झुलती मिली युवती की लाश, मां ने कहा - किया गया था दुष्कर्म, जो बनी मौत की वजह

फांसी पर झुलती मिली युवती की लाश, मां ने कहा - किया गया था दुष्कर्म, जो बनी मौत की वजह

बेगूसराय। जिले के बलिया थाना क्षेत्र में शनिवार की रात एक लड़की थी रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गई। रविवार की सुबह उसकी लाश घर के पीछे फंदे से लटकी मिली है। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 

घटना बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया दक्षिणी पंचायत वार्ड नंबर-नौ की है। मृतका की पहचान स्थानीय निवासी शंभू साह की पुत्री मुस्कान के रूप में की गई है। घटना के बाद तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है, कुछ लोग जहां से प्रेम प्रसंग बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग घटना का कारण मोबाइल का चक्कर बता रहे हैं। जबकि, मृतका की मां ने अल्पसंख्यक समुदाय के एक युवक पर अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने तथा इसी के कारण परेशान होकर अपने पुत्री के आत्महत्या की बात कही है।

 मृतका की मां अनीता देवी का कहना है कि दो माह पहले उनकी पुत्री मुस्कान ने एक दुकान से पुराना मोबाइल खरीदा था। दो दिन पहले मोबाइल जब दुकानदार के यहां चार्ज में लगाया तो इसी दौरान दूसरे लड़के ने मोबाइल अपना होने की बात कह कर ले लिया। जिसके लिए पंचायत भी हुआ था और पंचायत में पंचों ने उसी लड़का का मोबाइल होने की बात कही थी। जिसके बाद उनकी बेटी मुस्कान काफी परेशान रह रही थी, इसी दौरान शनिवार की रात जावेद नाम का लड़का पिछले दरवाजे से उसके घर में घुस गया और पुत्री के साथ गलत काम किया। जिससे दुखी होकर उसने घर के पीछे आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस का कहना है कि अभी सभी पहलूओं को लेकर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि युवती से दुष्कर्म हुआ है या नहीं।

Suggested News