बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING: तेजस्वी यादव नहीं लालू यादव जा रहे हैं मुकेश सहनी के घर, अपने रथ से दरभंगा के लिए हुए रवाना...

BREAKING: तेजस्वी यादव नहीं लालू यादव जा रहे हैं मुकेश सहनी के घर, अपने रथ से दरभंगा के लिए हुए रवाना...

PATNA: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के घर नहीं जा रहे हैं। दरअसल, पहले खबरें सामने आई थी कि तेजस्वी यादव मुकेश सहनी के घर जाएंगे लेकिन मिली जानकारी के अनुसार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दरभंगा के लिए रवाना हो गए हैं। लालू मुकेश सहनी के पिता को श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक आवास जा रहा हैं। लालू बीते दिन ही वीआईपी सुप्रीम के घर जाने वाले थे लेकिन किसी कारण उनका कार्यक्रम रद्द हो गया था। 

 बता दें कि, बीते दिन शुक्रवार को जीतन सहनी की श्रद्धांजलि सभा औ द्वादशा कर्म पर आयोजन किया गया था। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित बिहार सरकार के कई मंत्री उनके पैतृक आवास पर अफजला गांव पहुंचे थे। वहीं आज लालू यादव अपने रथ से दरभंगा के लिए रवाना हो गए हैं। 

मालूम हो कि, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के 70 वर्षीय पिता की 16 जुलाई को दरभंगा जिले में उनके घर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी।  हत्या दरभंगा के विरौल में स्थित सुपौल बाजार में बने उनके पैतृक घर में की गई।  मुकेश सहनी के पिता की लाश घर के अंदर से  बरामद की गई। जो कि क्षत-विक्षत हाल में थी। इस मामले में पुलिस अबतक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। हत्या में उपयोग किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। 


पटना से रंजन की रिपोर्ट 

Suggested News