बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर मे तेज रफ्तार का कहर, नौ लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

मुंगेर मे तेज रफ्तार का कहर, नौ लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

मुंगेर मे तेज रफ्तार का कहर फिर देखने को मिला है. शनिवार की  देर रात चार चक्का वाहन ने श्री कृष्ण सेतु के एप्रोच पथ पर ई रिक्शा में जोरदार धक्का मारा.ई रिक्शा में सवार 9 लोग जख्मी हो गए है.  स्थानीय लोगों ने सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. 

मुंगेर में श्री कृष्णा सेतु एप्रोच पथ पर चंडी स्थान के समीप रविवार की देर रात चार चक्का वाहन के धक्के से ई रिक्शा चालक और उस पर सवार 5 महिला सहित उसपर सवार 9 लोग घायल हो गए.

  चालक खगड़िया का निवासी है जबकि अन्य सभी घायल सदर प्रखंड के मय तोफिर निवासी हैं और आपस में रिश्तेदार हैं। सभी खगड़िया मे एक महिला का ऑपरेशन करा कर ई रिक्शा से मुंगेर लौट रहे थे तभी चंडी स्थान के समीप सामने से आ रहे एक चार चक्का वाहन ने उन लोगों के ई रिक्शा में धक्का मार दिया.

सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घायलों ने बताया की खगड़िया ऑपरेशन के लिय डॉक्टर पास गए थे पर रास्ते में ही यह हादसा हो गया .

सबसे बड़ा सवाल है कि एक ई -रिक्से पर नौ लोग सवार कैसे हुए. आखिर पुलिस की गश्ती दल ने ई-रिक्सा के ड्राइवर को पकड़ा क्यों नहीं. 

रिपोर्ट- मो इम्तियाज खान

Suggested News