बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोरौल प्रखंड के ग्रामीणों इलाकों में संजय कुमार सिंह ने किया लोजपारा का प्रचार, चिराग के लिए मांगा समर्थन

गोरौल प्रखंड के ग्रामीणों इलाकों में संजय कुमार सिंह ने किया लोजपारा का प्रचार, चिराग के लिए मांगा समर्थन

HAJIPUR : वैशाली लोकसभा के अन्तर्गत गोरौल प्रखंड के मोहम्मदपूर पोझा पंचायत के  पोझा गाँव में लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास)  के प्रदेश प्रचार प्रसार प्रमुख एवम जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह ने सभा का आयोजन किया जिसमें उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार फर्स्ट एंड बिहारी फर्स्ट को विस्तार रूप से बताया। 

गौरोल प्रखंड के सभी लोगों से लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) से उनके विचार धारा से जुड़ने को कहा और संगठन को मजबूत करने को कहा गया! इनके द्वारा प्रखंड अध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष एवम गणमान्य लोगो  को अंगवस्त्र  देकर सम्मानित किया गया।  

इस पूरे कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष अजब्लाल राय, प्रखंड अध्यक्ष सीकम कुमार, मिंटु  पासवान लोकसेवक रामविलास प्रखंड अध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष अमन कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनिल पासवान भी उपस्थित थे। साथ ही  पंचायत अध्यक्ष को एक सप्ताह के अंदर बूथ कमिटी तैयार करके देने को कहा गया। 

इस अवसर पर लक्ष्मण कुमार ,लाला पासवान, निखिल कुमार, गणेश पासवान, अमरेश कुमार और लोग भी इस सभा में मौजूद थे।

Suggested News